फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रौनापार के बघावर में मृतका के घर जुटी महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासी एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की दशा देख कर पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के अवतीगौरी गांव निवासी मेवाती ने अपनी बेटी संगीता पासवान (35) का विवाह दस साल पूर्व रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासी जय हिंद पासवान से की थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्धावस्था में संगीता मृत पड़ी मिली। इस बात की जानकारी मायके पहुंची तो मां मेवाती मौके पर पहुंच गई। संगीता के लाश की दशा देख कर उसने पति जय हिंद पर पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया। मेवाती ने बताया कि यहां आने पर पता चला कि बेटी का पति उसे पीट रहा था। बचने के लिए वह शौचालय में घुस गई। वहां भी पहुंच कर जय हिंद ने उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसकी शौचालय में ही मौत हो गई। मृतका चार बच्चों की मां थी। वहीं मृतका के ससुर भूलन का कहना है कि अचानक तबीयत खराब हुई और जब तक दवा लेने जाते तब तक इसकी मौत हो गई। मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ नवल किशोर सिंह बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभी मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका का भाई कहीं बाहर रहता है, उसके आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें