फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के चकिया आजमपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की रविवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के घूरा मकबूलपुर गांव निवासी राम भरोस यादव ने अपनी पुत्री सुषमा (25) की शादी 2017 में कंधरापुर थाना के ही चकिया आजमपुर गांव निवासी अरविंद यादव से किया था। अरविंद कमाने के लिए बाहर रहता है। पिता रामभरोस के अनुसार रविवार की शाम चार बजे बेटी के पड़ोसी ने उन्हें फोन से सूचना दिया कि सुषमा की तबीयत खराब है। इस सूचना पर जब वे शाम चार बजे के लगभग बेटी के घर पहुंचे तो वह मृत हाल में पड़ी थी। सास का कहना था कि सुबह से उल्टी हो रही थी। सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। जिस पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्री की मां थी। पिता ने बताया कि सास से उसका विवाद चलता था। घर पर वह सास व देवर के साथ ही रहती थी। पुलिस ने सास व देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें