फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं सुशील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह ने भी बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। सुशील सिंह इसके पूर्व भी बसपा के टिकट पर विधान सभा का चुनाव लड़ चुके है। इनके पास साढ़े पांच करोड़ की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के रुप में सदर सीट से नामांकन करने वाले सुशील सिंह ने अपने हलफनामे में अपनी चल संपत्ति 91.24 लाख रुपये दिया है। इसके साथ ही अचल संपत्ति 5.46 करोड़ रुपये है। वहीं देनदारी की बात की जाए तो इन्होंने खुद पर 22 लाख की देनदारी भी दिखायी है। हलफनामे के अनुसार इनके पास हाथ में नकद 1.25 लाख तो पत्नी रिम्पू सिंह के पास 1.18 लाख रुपये व पुत्र हिमांशु सिंह के पास 45 हजार रुपये है। इसके अलावा सुशील के पास 100 ग्राम सोना व पत्नी के पास ढाई सौ ग्राम सोना व ढाई सौ ग्राम चांदी है। वहीं सुशील सिंह के नाम एक रिवाल्वर व एक रिपटर भी है। जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें