फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड रॉट के हमले से तबाह हो रही किसानों की गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। किसानों की गन्ने की फसल में रेड रॉट रोग तेजी से फैल रहा है। 40 फीसदी से अधिक फसल प्रभावित हो चुकी है। रोग का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। जड़ सहित पूरा गन्ना ही सूख जा रहा है। इसे लेकर किसान काफी चिंतित हैं। लगातार जिला गन्ना अधिकारी और कृषि अधिकारी आदि के संपर्क में हैं लेकिन उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। गन्ना विभाग की टीम अभी तक किसानों के पास नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

22 अगस्त को ही प्रदेश सरकार की ओर से जिला गन्ना अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई थी। इसका तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र में भ्रमण और रेड रॉट रोग के संबंध में जानकारी व बचाव और सुझाव किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। हाल यह है कि आजमगढ़ से जिला गन्ना अधिकारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना है कि कोरोना काल के चलते कोई भी अधिकारी या कर्मचारी फील्ड में जाने को तैयार नहीं है। उनके इस बयान से किसानों में खासी नाराजगी है। आलाधिकारियों से ऐसे अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें