आजमगढ़। आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर यात्रियों को पानी की सुविधा बेहतर करने के लिए एक पानी की टंकी बनाई जानी है। वहीं मंडल वाणिज्य निरीक्षक (डीसीआई) का कार्यालय बनाया जाएगा। वर्तमान समय में डीसीआई का कोई स्थाई कार्यालय न होने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा पानी की टंकी व डीसीआई कार्यालय पर करीब डेढ़ कारोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
रेलवे यात्रियों व कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए रेलवे हर एक व्यवस्था कर रही है। यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परिसर में जहां पानी की टंकी का निर्माण कराने जा रही है। वहीं डाक विभाग के पास वाणिज्य विभाग का कार्यालय बनाने जा रही है। जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को खुद का कार्यालय मिल सके। इन दोनों कार्यों पर विभाग द्वारा कुल एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पानी की टंकी की क्षमता दो लाख 50 हजार लीटर की होगी। वहीं वाणिज्य कार्यालय में एक कमरा व शौचालय बनाया जाएगा। जिससे अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
0000000
पानी की टंकी व वाणिज्य कार्यालय के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये का धन अवमुक्त हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
राकेश कुमार सिंह, आईओडब्ल्यू, आजमगढ़।