फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मियों को मिला बकाया

Wed, 24 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव परिसर में बुधवार को चेक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने मिल के 637 कर्मचारियों में से 612 कर्मचारियों को 36 महीने के बकाया करीब पांच करोड़ दो लाख बासठ हजार रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन



परिवहन मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद से गहरा लगाव है। आजमगढ़ किसानों का जिला है, मिल ही किसानों की एक मात्र सहारा है। कहा कि, पिछली सरकारों ने मिल को बेचने का कार्य किया। लेकिन सपा सरकार मिल को चलाने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि लोग सपा मुखिया को लालटेन लेकर ढूंढते हैं।

सपा ने जनपद में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की है। उस रोशनी में ढूंढों तस्वीर झलक जाएगी। वहीं चेक लेने पहुंचे कर्मचारी जब बहुत दिनों बाद मिले तो उनकी आंखें नम हो गई। सब एक दूसरे का हालचाल पूछते रहे। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके कर्मचारियों को सहारा देकर पंडाल में बैठाया गया था। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महासचिव हरिप्रसाद दुबे, पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह समेेंदा, पूर्व विधायक रादर्शन यादव, लालसा राय आदि रहे। अध्यक्षता सीडीओ अनिल सिंह और संचालन आर एस पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें