फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस केे लिए सड़क पर उतरे

Wed, 24 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के रामपुर गांव में दुलारी इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने बुधवार को रसोई गैस न मिलने पर आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मार्ग जाम होने से हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


विगत दो दिनों से रसोई गैस के लिए लाइन लगाने के बाद भी गैस न मिलने से नाराज दुलारी इंडेन गैस एजेंसी रामपुर के उपभोक्ताओं ने बुधवार की सुबह लगभग 6.30 बजे आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ता मनीष मद्धेशिया, हन्नी, राघवेंद्र्र, बबलू, महेंद्र्र आदि ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से भोर में चार बजे आकर गैस के लिए लाइन लगा रहे हैं। गैस की गाड़ी न आने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।

 वहीं कुछलोगों को अधिक पैसा लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। मजबूर होकर उन्हें जाम करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा जाम की सूचना थानाध्यक्ष जहानागंज को दी गई लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगोें ने जाम कर रहे लोगों का विरोध करना शुरू कर दिया।    करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

वहीं रसोईं गैस एजेंसी कर्मी दीपक ने बताया कि सात हजार लोगों को कनेक्शन दिया गया है। प्रतिमाह 14 ट्रक रसोईं गैस मिलती है। एक ट्रक मेें 306 सिलेंडर आता है। गैस रविवार को बंटी थी, मंगलवार को गाड़ी आनी थी लेकिन बुधवार को भी ट्रक नहीं आ पाया। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें