फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विषयवार कापियां होंगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन पांच मई से शुरू होगा। इसके बाबत दिशा निर्देश माध्यमिक शिक्षा विभाग को मिल चुके है। निर्देशों के अनुरूप तैयारियां विभाग ने शुरू कर दिया है। इस बार के मूल्यांकन में एक साथ सभी विषयों की कापी नहीं जांची जाएंगी बल्कि विषयवार परीक्षकों को बुला कर मूल्यांकन का कार्य कराया जायेगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन मूल्यांकन केंद्रों पर कराया जा सके और भीड़ भी नियंत्रित रहे।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए है। इसमें शिब्ली इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट की कापियां तो डीएवी व इंटर कालेज सठियांव पर हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन होना है। 18 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 6 मार्च को संपन्न हो गई थी। इसके पश्चात 16 मार्च से बोर्ड कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। अभी तीन ही दिन मूल्यांकन का कार्य हुआ था कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। जिले में मूल्यांकन के लिए कुल सात लाख के लगभग कापियां आई हुई है। दो-तीन दिनों में लगभग 70 हजार कापियों का मूल्यांकन भी हुआ था। अब नए सिरे से मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने का निर्णय शासन व बोर्ड ने लिया है। जिसके अनुरूप पांच मई से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा लेकिन इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत इस बार एक साथ सभी विषयों का मूल्यांकन कराने के बजाए विषयवार परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्रों पर बुला कर मूल्यांकन कराए जाने की रणनीति तय की गई है।
दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे परीक्षक
पांच मई से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य में संक्रमण को देखते हुए पूरी तरह से सतर्कता बरते जाने की रणनीति तय की गई है। परीक्षा विषयवार बुलाए जाएंगे वहीं दो परीक्षकों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी अवश्य रखी जाएगी। इसके साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर आने वाले परीक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल में कोरोना वायरस के ट्रैकिंग के लिए आरोग्य एप डाउनलोड होना भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। मूल्यांकन के दौरान मोबाइल प्रतिबंधित है। ऐसे में बोर्ड का यह निर्देश समझ से परे है।
विज्ञापन

25 मई तक मूल्यांकन पूर्ण कराने की है योजना
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पांच मई से बोर्ड कापियों का मूल्यांकन शुरू कराने के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए है, उसमें मूल्यांकन का कार्य 25 मई तक पूर्ण करा लेने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 भी लागू रहेगा। इतना ही नहीं सीसीटीवी से मूल्यांकन केंद्रों क निगरानी होगी तो वहीं पुलिस व एलआईयू की टीम भी तैनात रहेगी।
बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप पांच मई से मूल्यांकन का कार्य शुरू कराने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। जिले में बनाए गए सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दे दिया गया है। इसके साथ ही सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा और प्रतिदिन परिसर को सैनेटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें