फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार-ध्वस्त कानून के खिलाफ भड़की सुभासपा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते सुभासपा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और आए दिन हो रहे दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से सोमवार को तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व चिंतामणि राजभर प्रदेश सचिव ने किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

फखरे आलम आजमी ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी है। इस सरकार में गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक सभी त्रस्त हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। आए दिन हत्या, दुष्कर्म की वारदातें हो रही है। बेटियां-महिलाएं असुरक्षित हैं। इस भ्रष्टाचारी सरकार को बर्खास्त कर तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाएं। मुख्य रूप से पन्नालाल, अभिमन्यु सिंह, प्रहलाद राजभर, रामनयन राजभर, जैसलाल, विनोद माली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें