फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री की परीक्षा में आजमगढ़ के 59 केंद्रों पर शामिल 27 हजार अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के 59 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 27 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट आदि की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रों को 18 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को जनपद में परीक्षार्थियों का जमावड़ा लगेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस प्री की परीक्षा में लगभग 27 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 59 केंद्र बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक 480 परीक्षार्थियों को रखा जा रहा है। कुछ केंद्रों पर संख्या थोड़ी कम की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके साथ ही केंद्रों को 18 सेक्टर में बांट कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रोटोकाल का पूरी तरीके से अनुपालन किया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर साथ रखना होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज और परिवहन विभाग को भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें