फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पलिया माफी में सात करोड़ से होगा उपकेंद्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वितरण खंड चतुर्थ फूलपुर के पलिया माफी गांव में 7.21 करोड़ रुपये की लागत से नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद क्षेत्र के करीब 25 गांवों को बेहतर बिजली मिल सकेगी। निगम ने पहले ही जमीन चिह्नित कर ली थी। अब जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि इसके बनने के बाद फूलपुर, बागबहार और बरईपुर उपकेंद्रों का भार कम होगा, क्योंकि नए उपकेंद्र से पलिया माफी सहित आसपास के करीब 25 गांवों को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।
इस समय तीनों उपकेंद्रों पर लोड अधिक है। इसके कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खासकर गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। लंबे समय से क्षेत्र में नया बिजली घर बनाने की मांग चल रही थी।
विज्ञापन

जमीन चिह्नित करने के बाद प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। उपकेंद्र बनने के बाद आपूर्ति के लिए दस एमबीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
00
छह हजार उपभोक्ताओं को होगा लाभ
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि नया उपकेंद्र बनाने के बाद क्षेत्र के करीब छह हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। बेहतर आपूर्ति के लिए उपकेंद्र से इनको जोड़ा जाएगा, वहीं पुराने उपकेंद्रों का भार भी कम होगा। उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
00 वर्जन
उपकेंद्र के लिए पलिया माफी में पहले ही जमीन चिह्नित की जा चुकी है। जल्द ही नए उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के करीब 25 गांवों के छह हजार उपभोक्ताओं को जोड़ने की योजना है। गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें