परीक्षा फीस व प्रथम वर्ष के प्रवेश-परीक्षा फार्म में वूसली का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएवी पीजी कालेज परिसर में छात्रों ने जमकर नारेबाजी। छात्रों ने कुलपति की गाड़ी की रोककर मांग पत्र सौंपते हुए न्याय की मांग की। छात्र व छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म के नाम पर मनमानी फीस वसूल की जा रही है।
छात्रों ने बताया कि हम लोगों ने प्रथम सेमेस्टर में ही परीक्षा, वार्षिक फीस जमा कर दिए हैं। लेकिन प्रथम वर्ष के प्रवेश परीक्षा का फार्म अभी तक नहीं भरा जा सका है। छात्र संगठन ने मांग की है कि परीक्षा फीस के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाय और प्रथम वर्ष के नए प्रवेश फार्म भरने व प्रवेश लिया जाए। कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। छात्र संगठन ने अवैध वसूली को बंद कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर कालेज प्रशासन द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं की गयी तो छात्र संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कालेज प्रशासन की होगी। इस मौके पर विकास यादव, रोहित यादव, सुनील कुमार, मिंटू यादव, रिंकेश पांडेेय, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद थे।