रोडवेज के वेटिंग रूम में मेडिकल जांच के लिए बैठे राजस्थान से आए लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन द्वारा बाहर फंसे अपने प्रांत के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लेने के बाद रोडवेज पर गाड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। इन बसों से प्रतिदिन कुछ न कुछ श्रमिक और छात्र जनपद पहुंच रहे हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर और छात्र व छात्राओं को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। रविवार को भी मजदूरों और छात्र-छात्राओं के जनपद पहुंचने का क्रम जारी रहा।
रविवार को गुजराज, सूरज और मुंबई में फंसे 60 श्रमिक निजी और परिवहन निगम की बसों के जरिए आजमगढ़ रोडवेज पहुंचे। जहां पहले से तैनात राजस्व कर्मियों ने उनका नाम पता आदि नोट करने के बाद उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ऊपरी तल पर तैनात स्वास्थ्य टीम के पास भेजा। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें सगड़ी और बूढ़नपुर में तैयार किए गए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। रविवार को अलीगढ़ जनपद से 84 छात्र-छात्राएं बसों के जरिए रोडवेज पहुंचे। उनका भी नाम पता और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया।
रोडवेज पर लाए गए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी के छात्र।- फोटो : AZAMGARH