फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में डीएवी महाविद्यालय को अधिगृहीत करने को लेकर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को विज्ञान संकाय अध्यक्ष जूही श्रीवास्तव के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। कहा कि महाविद्यालय अधिगृहीत होने पर पढ़ाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि इसके पूर्व महाविद्यालय को महाप्रधानी के चुनाव में अधिगृहीत किया गया था। अब दोबारा पंचायत चुनाव के लिए अधिगृहीत करना निंदनीय है। कहा कि इससे पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं इस वर्ष बहुत से छात्र छात्रवृत्ति का फार्म भी नहीं भर पाए हैं। मार्च माह में परीक्षा शुरू होने वाली है।

ऐसे में परीक्षा की तैयारी कैसे हो यह शोचनीय विषय है। क्योंकि अभी तक उन लोगों कोर्स शुरू ही नहीं हो सका।
छात्रों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह एक्स्ट्रा क्लास चलाने की व्यवस्था करें ताकि विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हो सके और परीक्षा की तैयारी कर सक।
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें परीक्षा के दौरान परेश्ाानी से दो चार होना पड़ेगा। छात्रों ने प्रश्ाासन को चेतावनी दी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो छात्र बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

इस मौके पर राहुल जायसवाल, प्रवीण मौर्य, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रांजल यादव, वरूण यादव, अमित कुमार दुबे, राकेश प्रजापति, अरूण विश्वकर्मा, दीपक सिंह आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें