फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन मेले में उमड़ी भारी भीड़

Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में लगे मेले के अंतिम दिन शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। नदी में डुबकी लगाने के बाद सामानों की खरीदारी की। वहीं दूर-दराज से आए दुकानदार मोल भाव कर औने पौने दाम पर सामान बेचकर रवाना हुए।
विज्ञापन

 
दुर्वासा धाम के तमसा-मंजूषा के पवित्र संगम पर वैसे तो तीन दिन मेले का आयोजन होता है। लेकिन दूर-दराज से आए व्यापारी बचे सामानों को बेचने के लिए एक-दो  दिन और रूक कर औने-पौने दामों में सामान बेचकर चले जाते हैं।

मेला के चौथे दिन भी  आस-पास के ग्रामीण मेले में पहुंचे। पुरुषों ने जहां किसानों के हाथा, फावड़ा, कुदाल, हसिया आदि की खरीदारी की।

 वहीं महिलाओं ने गृहस्थी के लिए चौका, बेलन, सिल्ह, चाकी, जाता, चिमटा के साथ श्रृंगार की खरीदारी की। चाट, फुलकी और चाउमीन की दूकानों पर भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर इलाके में दुर्वासा धाम पर दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु अपने घरों को रवाना होने लगे।
इस दौरान खुरासन रोड, दीदारगज, सजंरपुर, सरायमीर, खंजहा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर  भीड़ रही।

शाम तक मेला मेें लगे झूला, सर्कस, मौत का कुंआ आदि को पुलिस ने बंद करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें