बरदह। चकरसुलपुर (बागपुर) गांव निवासी छात्र निखिल यादव (16) की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। निखिल मार्टीनगंज स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था। वे बुधवार सुबह घर से भोजन करके साइकिल से स्कूल गया था। मां बिंदा देवी ने बताया कि स्कूल से फोन आया कि उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। स्कूल के कर्मचारी उसे महुजा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जौनपुर रेफर कर दिया। जौनपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मां बिंदा देवी सहित परिवार के अन्य लोग गमगीन हो गए। घटना से गांव में सन्नाटा छाया रहा।
स्कूल जाते समय निखिल मुक्तिपुर बाजार में एक दुकान पर कुछ देर के लिए रुका था। हालांकि, उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। निखिल की चार बहनें हैं। परिजनों ने जौनपुर के रामघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।