फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने संतों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चंद्रमा ऋषि आश्रम पर संत का सम्मन करते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने जिले के प्रमुख मंदिरों एवं आश्रमों में पहुंचकर संत-महात्माओं का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने गणेश मंदिर, दक्षिण मुखी माता मंदिर तथा प्रसिद्ध चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंतों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, पल्हनी मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, श्यामनारायण सिंह, रविशंकर तिवारी, नीरज सिंह, मुंशी निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें