फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ट्रक और स्कार्पियो में हुई जोरदार टक्कर, स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। लारपुर सिकंदरपट्टी गांव के पास बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम में भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत भेलारा गांव निवासी संजय यादव (40) पुत्र रामबूझ यादव बुधवार की रात लगभग दस बजे स्कार्पियो से शाहगंज की तरफ से अपने घर लौट रहा था। पवई के लारपुर सिकंदरपट्टी गांव के पास सामने से आ रही ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। स्कार्पियो और ट्रक में हुई टक्कर की आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें