फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर प्रधानों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के प्रधानों का गांवों में विकास कार्य ठप होने से बीडीओ के सामने गुरुवार से शुरू हुआ धरना शुक्रवार को जारी रहा। बीडीओ पर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। मनरेगा के तहत विकास कार्यों में 60 प्रतिशत कच्चा और 40 प्रतिशत पक्का वर्क किया जाता है। निर्धारित रेसियो के तहत कार्य नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि जब तक हमें 60-40 का रेसियो के तहत कार्य करने की अनुमति, गांव में विकास कार्यों को बहाल नहीं किया जाता अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे। हमारी नहीं सुनी गई तो मुख्यमंत्री का घेराव और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी हमें कार्य करने से मना कर रहे हैं। हमारे भुगतान फंसे हुए हैं। कभी वेबसाइट नहीं चल रही है तो कभी जेई एमबी नहीं कर रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है। अनिल सिंह, मुकेश राय, श्रीनाथ यादव, पीयूष कुमार, रामदयाल त्यागी, अनीसुर्रहमान, श्रवण सिंह, सुनील कुमार, रामकुंवर, पप्पू खान, रविंद्रनाथ, एकरामुल्ला खान, लौटू चौहान, हरिश्चंद्र, हरिवंश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें