फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइलेंसर से ‘पटाखा’ आवाज निकाली तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाइक के साइलेंसर से ‘पटाखा’ जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। ताकि वाहनों के मॉडिफिकेशन पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगाना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। इस तरह के साइलेंसर से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि साइलेंसर में अवैध मॉडिफिकेशन कराने से वाहन की वारंटी और इंश्योरेंस भी प्रभावित हो सकता है।
ऐसे में वाहन चालकों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। अभियान के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मौके पर ही वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और अनावश्यक मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें