फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 936 वाहनों की चेकिंग, स्टंटबाजी करने वाले 13 चालकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंदिरों, बाजारों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानून व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर 52 चौपाल व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कुल 1183 महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
महिला हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित 762 पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा कानूनों की भी जानकारी दी गई। वहीं एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 65 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 1056 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 664 लोगों को चेतावनी/नोटिस दिया गया। इसके अलावा 936 वाहनों की चेकिंग कर स्टंटबाजी करने वाले 13 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से नवरात्रि के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें