फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP STF Action: लालगंज अतरैला टोल प्लाजा पर करोड़ों का घोटाला, एसटीएफ ने चार को पकड़ा; ऐसे करते थे वसूली

Wed, 22 Jan 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

एसटीएफ टीम ने अतरैला टोल प्लाजा पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।टोल प्लाजा पर होने वाली वसूली को कर्मचारी कम दिखाते थे। वे निजी सॉफ्टवेयर के जरिए टोल वसूली कर रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीफ) की लखनऊ इकाई ने देश और उत्तर प्रदेश के 42 टोल प्लाजा से टैक्स वसूलने में 120 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया है। मामले में मंगलवार की रात मिर्जापुर के लालगंज स्थित अतरैला टोल प्लाजा पर छापा मारकर चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के इंस्पेक्टर दीपक सिंह ने तहरीर देकर लालगंज थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसटीएफ ने आरोपियों को लालगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, कुछ टोलकर्मियों ने सॉफ्टवेयर हैक करके घोटाला किया है। टोलकर्मी 100 रुपये शुल्क वसूलते थे, लेकिन बैंक खाते में 90 रुपये ही जाते थे। दस रुपये टोलकर्मियों के खाते में चले जाते थे। जो गाड़ियां बिना टाेल के निकाली जाती थीं, उनकी फर्जी रसीद बनाकर दी जाती थी।

एसटीएफ की सरकारी गाड़ी की भी फर्जी रसीद बनाई गई और 220 रुपये वसूले गए। इस मामले में एनएचएआई के अफसरों और कर्मियों की भूमिका सामने आई है। जल्द ही और गिरफ्तारी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

42 अन्य टोल प्लाजा पर भी बढ़ा है गड़बड़ी का दायरा

एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच में यह भी पता चला कि इस गड़बड़ी का दायरा केवल अतरैला टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है। 42 अन्य टोल प्लाजा में भी इस तरह की अनियमितताओं की संभावना है। बताया कि आरोपियों ने खुद का सॉफ्टवेयर विकसित कर सरकारी राजस्व में करोड़ों रुपये की हेरफेर की। 

प्रारंभिक जांच में घोटाले का आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका है। फिलहाल एसटीएफ मामले की गहन जांच कर रही है। अन्य टोल प्लाजा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बड़े घोटाले को लेकर टोल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अतरैला टोल प्लाजा पर 120 करोड़ के घोटाला का अंदेशा है। 

एएसपी आपरेशन ओपी सिंह टोल प्लाजा पर अनियमितता की जांच करने एसटीएफ आई थी। शिकायत था कि टोलकर्मी कम राजस्व  वसूली दिखा कर घोटाला कर रहे है। कितने का घोटाला है। इसकी जानकारी एसटीएफ दे सकेगी। टीम ने तीन लोगों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें