फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड़ई नदी पर बन रहे पुल का स्लैब बनाते वक्त हादसा, शटरिंग गिरी, दो मजदूर दबे; ठेकेदार भागा

Fri, 17 Jan 2025 03:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : जमालपुर के करजी गांव में हुए इस हादसे के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। कुछ लोग बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन
करजी गांव के पास गड़ई नदी पर बन रहा था पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के जमालपुर क्षेत्र के करजी गांव के पास गड़ई नदी पर करोड़ों की लागत से पुल के स्लैब की ढलाई के दौरान बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शटरिंग नदी में गिर गई। स्लैब गिरने के दौरान मलबे की जद में आ जाने से दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के करीब 36 मजदूर पुल पर कार्य में लगे थे। पुल की ढलाई के बाद मजदूर खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद ढलाई का कार्य फिर शुरु हुआ, वैसे ही सीमेंट गिट्टी से ढला स्लैब शटरिंग सहित गिर गया। जिसमें सुकृत के लोहरा निवासी दो मजदूर पारसनाथ (50) व  प्रकाश (30) घायल हो गए।

दो मजदूर अनिल व राम आसरे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेज दिया। मौके पर मौजूद विभाग व ठेकेदार के कर्मी लेबर भाग गए। घटना की जानकारी पर सीओ चुनार मंजरी राव मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
माैके पर मची अफरातफरी
ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नदी के पुल के पास प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। जांच कराए जाने की मांग की। विभाग पर जान-बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। करीब चार वर्ष पूर्व 2020 में यूपी सरकार के तत्कालीन मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रयास से करजी गांव में गड़ई नदी पर पुल स्वीकृत हुआ था।

पुल निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ व पुल के दोनों तरफ पहुंच मार्ग एवं भूमि के मुआवजे के लिए अलग से बजट आवंटित किया गया था। कुल लागत तीन करोड़ अस्सी लाख रुपये हैं। पुल निर्माण में देरी पर एक ठेकेदार को हटाकर दूसरे ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा था।

पांच पिलर वाले पुल के दो पीलर की ढलाई विभाग द्वारा पूर्व में कराया जा चुका था। गुरुवार को दो पिलर पर लोहे की पाइप के सहारे शटरिग कर तीसरे पिलर पर मैटेरियल डालने के दौरान पुल का स्लैब नदी में गिर गया। चर्चा है कि पुल की ढलाई में प्लाई बहुत ही पतला लगाया गया था। जो लोड के बाद धराशायी हो गया। 

अधिशासी अभियंता ने बताया कि नदी में पानी आ जाने की जानकारी मिली। कार्य चल रहा है। लेकिन मौके पर गड़ई नदी में पानी नहीं है। मजदूर को रात मे हटा दिया गया। घटिया साम्रगी लगाया जा रहा है। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फोन से वार्ता करने पर बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें