फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने का आह्वान

Mon, 01 Jun 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को जिले में जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया गया। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंपत सिंह ने कहा कि नशा शरीर के लिए हानिकारक तो होता ही है, साथ ही परिवार को भी तोड़ देता है। देश के भविष्य युवाओं को नशे से दूर रखना होगा। इसके लिए अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने नशा न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख चिकित्साधीक्षक विजय राज सिंह, डा. सर्वेश, डा. संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में आसिफगंज स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कर संस्थान से जुड़े लोगों को अपने आस-पास के लोगों से नशा न करने का संकल्प दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष तीरथ यादव, डा. आरपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, गिरीश चंद खरे, अशोक अग्रवाल, जय सिंह यादव, ब्रह्मचारी लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें