फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 30 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में शनिवार की सुबह बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इसी बीच पुलिस ने शव को गायब कर दिया। इससे नाराज लोग सठियांव पुलिस चौकी पर जा धमके और सठियांव चौराहे पर जाम लगा दिया। आजमगढ़-बलिया मुख्य मार्ग जाम होने की सूचना से हलाकान थाने पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समक्ष घर वालों ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन पोल पर चढ़वाकर तार जुड़वाने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त करवा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


अवांव गांव निवासी सिंहाचल राम (19) पुत्र हरिश्चंद्र शनिवार की सुबह करीब दस बजे गांव के एक बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ा। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते उसकी मौत हो गई। सिंहाचल की मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर मुबारकपुर थाने के सठियांव पुलिस चौकी पहुंच गए। गांव के कुछ लोगों पर जबरन पोल पर चढ़कर तार जुड़वाने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी पर हंगामा करने लगे। इसी बीच पुलिस ने सिंहाचल के शव को कब्जे से लेकर अन्यत्र भेज दिया। लाश गायब होने की सूचना पर गांव के लोग चौकी से सठियांव चौराहे पर पहुंचे और आजमगढ़-बलिया प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। प्रमुख मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एसओ मुबारकपुर वृजेश यादव मौके पर पहुंचे।
कार्रवाई का आश्वासन देकर 3:30 बजे से लगा जाम करीब एक घंटे समाप्त कराया। उधर, सिंहाचल की मौत के लिए उसके घर वालों सहित अन्य लोग जिन लोगों को आरोपित कर रहे हैं। उन लोगों ने उल्टे सिंहासन राम को ही दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि वह खुद तार खंीचने के लिए पोल पर चढ़ा था। एसओ ने बताया कि सिंहाचल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें