फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बैरक और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में महिला पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही परामर्श, चिकित्सा, कानूनी सहायता और आवास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
निर्देश दिया कि पीड़ित महिलाओं को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए भरोसे का केंद्र है, यहां सेवाओं की गुणवत्ता और मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है। इसके बाद वह जिला जेल पहुंची।
विज्ञापन

वहां महिला बैरक का निरीक्षण में महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिया कि महिला बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पंजीकरण व्यवस्था और उपचार प्रक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें