फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: औरंगजेब, सैयद सलार मसूद और आतंकवादियों के पक्ष में खड़ा होना तुष्टिकरण की पराकाष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। औरंगजेब, सैयद सलार मसूद और आतंकवादियों के पक्ष में खड़ा होना सपा की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लग रहे हैं। इन्हें पता ही नहीं चलता है यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। उक्त बातें हरिऔध कला केंद्र में आए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आने वाले दिनों में उनका जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन

मंत्री राजभर ने कहा कि संभल में सैयद सलार मसूद के नाम पर लगने वाले मेले पर सीएम योगी ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसका भी प्रतिपक्ष विरोध जता रहा है। हमने वो दिन भी देखा है जब आतंकवाद के प्रति सहानभूति रखने वाला दल आज आक्रांताओं के महिमा मंडन करने मेंं लगा हुआ है। राणा संगा को गद्दार बताने वालों को जनता जरूर सजा देगी। कहा, विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन राष्ट्रद्रोह के समान है। भारत की सनातन संस्कृति का सम्मान हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार काशी विश्वनाथ, विंध्याचल कॉरिडोर, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम किया है। जहां तक रही बात आजमगढ़ एयरपोर्ट की तो हम एयरपोर्ट बनाते हैं और पैसेंजर के आधार पर प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजते हैं। सरकार यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू की गई है। हम देश के बाहर भी भेजकर रोजगार देने का काम करेंगे। शहर में पार्क की भी व्यवस्था होगी। आजमगढ़ में पिछले आठ साल के अंदर साढ़े छह करोड़ से अधिक बजट लगाकर शहर का विकास किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें