फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध

Mon, 30 Mar 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी और हठधर्मिता के विरोध में रविवार की शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने कुंवर सिंह उद्यान से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षक गत वर्ष के मूल्यांकन के पारिश्रमिक के भुगतान सहित अन्य समस्याआें को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शिक्षकाें का मशाल जुलूस प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विनय सिंह और जिलामंत्री राजेश कुमार राय के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर रैदोपुर होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच संपन्न हुआ।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सीटी से एलटी ग्रेड की विसंगति, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय आदि समस्याओं पर सरकार द्वारा बार-बार मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने 30 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अंत में गांधी इंटर कालेज मालटारी के शिक्षक ओम प्रकाश राय के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया।

मशाल जुलूस में डा. रामसजीवन पांडेय, वीरेंद्र त्यागी, विनोद कुमार सिंह, विद्याधर, नागेंद्र सिंह, आनंद सिंह, श्याम बहादुर सिंह, हीरालाल शर्मा, बृजेश सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शरदेंदु सिंह, जयप्रकाश राय, दीपक सिंह के आदि शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें