कस्बा स्थित ऐतिहासिक चरण पादुका साहिब पर चल रहा तीन दिवसीय सालाना महान गुरुमत समागम का समापन रविवार को हुआ। सिख समुदाय के लोगाें ने दरबार साहिब में मत्था टेक मन्नतें मांगीं।
लोगों ने गुरुद्वारा में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। मेले में हजाराें की संख्या में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। दीवान हाल में सबद कीर्तन में लोगों ने भाग लिया।
दीवान हाल में आगरा से आए संत बाबा प्रीतम सिंह ने गुरुनानक देव जी और गुरु तेग बहादुर की संदेश से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। 20 सिक्खों को स्मृति चिह्न और सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
उधर, गुरुद्वारे के बाहर लगे मेले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने अपने-अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। ज्ञान शरण सिंह, ज्ञानी अंग्रेज सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानी अंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।