फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एनबीएसयू बंद मिलने पर रोका स्टॉफ नर्स का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज। शनिवार की दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। यहां एनबीएसयू बंद मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्टॉफ नर्स का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर डिप्टी सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय ओपीडी में 168 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 22 मरीजों का इमरजेंसी में इलाज दर्ज हुआ पाया गया। जांच के दौरान एक्स-रे टेक्नीशियन, डार्क रूम असिस्टेंट, नेत्र परीक्षण अधिकारी और डेंटल हाइजीनिस्ट अनुपस्थित मिले, जिसे डॉ. पांडेय ने गंभीर लापरवाही मानते हुए स्पष्टीकरण तलब करने और कार्रवाई की बात कही। सबसे बड़ी लापरवाही नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनबीएसयू) के बंद मिलने को लेकर सामने आई। कमजोर या अल्पवजनी नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए बनाई गई इस यूनिट के बंद होने पर डिप्टी सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और वहां तैनात स्टाफ नर्स का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डॉ. पांडेय ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें