अमिलो। मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को डिप्टी सीएमओ उमाशरण पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी राम विजय बीएचडब्ल्यू डेंटिस्ट, डॉ. ऋषि गुप्ता और अरुण यादव एक्सरे टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। इस पर उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
डिप्टी सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में आपरेशन थियेटर और प्रसव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 16 अगस्त तक कुल 99 प्रसव हुए, जिनमें से 9 मामलों में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया जबकि शेष सामान्य हुए। इस व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और कहा कि सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाए। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पाए गए कर्मचारी छुट्टी पर थे। इस मौके प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सीपी गुप्ता, डा. पियूष श्रीवास्तव, सीपी प्रजापति, डा. नसीमा बानो आदि मौजूद रहे।