आजमगढ़। जिला ओलंपिक संघ की बैठक रविवार को संघ के संरक्षक विजय शंकर यादव की अध्यक्षता में मूसेपुर स्थित आवास पर हुई। इसमें जनपदीय खेल अधिकारियों के खेल संघों के प्रति उदासीनता पर नाराजगी जताई।
वक्ताओं ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुसार जिले के खेल संघ और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ही सभी खेल प्रतियोगिताएं कराई जानी चाहिए, लेकिन खेल विभाग जनपदीय खेल संघों को दरकिनार कर दिया है, जो खेल और खिलाड़ियों के हित में नहीं है। सदस्यों ने कहा कि खेल अधिकारी अब तक जनपद में खेल के विकास के लिए खेल संघों के साथ कोई बैठक नहीं की। प्रतियोगिताओं में कहीं उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता है।
जिला खेल प्रोत्साहन समिति के धन का अपव्यय किया जा रहा है। क्योंकि, अभी तक जिला खेल प्रोत्साहन समिति की पिछले एक साल में न तो जनपद और न ही मंडल स्तर पर कोई बैठक की गई।
इस मौके पर विजय शंकर यादव, अजेंद्र राय, एसके सत्येन, दिनेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रविकांत यादव, अजय मौर्य, मंगल प्रसाद आदि मौजूद रहे।