फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्हनी, लालगंज व नगर में तेज हुई रफ्तार, 86 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के नए मरीजों के मिलने के आंकड़े में शुक्रवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। अब तक के सर्वाधिक संक्रमितों का आकड़ा शुक्रवार को सामने आया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार शुक्रवार को कुल 86 नए संक्रमित मिले है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 485 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 2695 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं 86 नए संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस भी बढ़ा है जो अब 485 हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 18636 केस सामने आए है। जिसमें 17922 केस पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 231 पॉजिटिव मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में मृतकों की संख्या शुक्रवार को दो से बढ़ कर तीन हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराई गई एक और महिला ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पल्हनी, लालगंज व नगरीय क्षेत्र में संक्रमण तेज दिखायी दिया। पल्हनी में सर्वाधिक 16 तो नगर में 15 व लालगंज में 14 संक्रमित मिले है। इसके अलावा अन्य व तरवां में चार-चार, मेंहनगर, ठेकमा, हरैया, बिलरियागंज, सठियांव में दो-दो, मिर्जापुर में छह, अजमतगढ़ व रानी की सराय में पांच-पांच, कोयलसा में तीन, मोहम्मदपुर, महराजगंज, अहरौला, मार्टीनगंज में एक-एक संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें