फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

विज्ञापन
महंगाई, पेपर लीक और बिजली कटौती के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, पुतला छिनती पुलिस। श्रोत-सप
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों ने बुधवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बाद में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश बढ़ रहा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और फतेहपुर में कथित गैंगरेप मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही नीट पेपर लीक प्रकरण को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। प्रदर्शन में कुणाल मौर्य, दुर्गेश यादव, गोलू यादव, विकास यादव, संदीप राजभर, अजीत यादव, रविकांत यादव, अखिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें