फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या को लेकर गरजे सपाई

विज्ञापन
मंडलायुक्त को ज्ञापन देने जाते सपा के पदाधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। गन्ना किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर कनक त्रिपाठी को 10 सूत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए मांग-पत्र दिया। कहा कि यदि अविलंब किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

सपाइयों ने कहा कि गन्ना किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही है। बड़े पैमाने पर मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों व बिचौलिए, धन्धेबाजों की मिलीभगत के कारण किसानों के गन्ने की पड़ताल नहीं हुई। जिसने गन्ना बोया नहीं, उनके परिवार के तमाम लोगों के फर्जी पड़ताल हो गए और पर्चियां बन गईं। किसानों की पेड़ी का गन्ना अभी तक नहीं लिया गया है। कांटों और मिल पर बड़े पैमाने पर घटतौली के कारण किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। गन्दे पानी को साफ करने के लिए अखिलेश यादव की सरकार में ही ईटीपी मशीन लगी थी, लेकिन मिल अधिकारियों की लापरवाही से अगल-बगल के लोग भयंकर बिमारी झेलने को मजबूर हैं। गन्ना किसानों को 14 दिन पर भुगतान की बात करने वाली योगी सरकार में अभी किसानों का पिछला भुगतान ही नहीं हुआ। वर्तमान में भी नहीं हो रहा है। इससे किसान गेहूं की बुआई नहीं कर सका है। किसानों की लागत का दोगुना लाभ देने के दावे करने वाली मोदी-योगी की सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। डीजल, बिजली, खाद, मंहगा होने कारण किसानों को लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। अवारा पशु किसानों की पेड़ी का गन्ना चरकर बर्बाद कर रहे हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, पूर्व मंत्री योगेन्द्र निषाद, दरोगा प्रसाद सरोज, कमला प्रसाद यादव, बृजलाल सोनकर, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, हरिप्रसाद दूबे, रामप्रवेश यादव, शिवसागर यादव, विरेन्द्र यादव, राजाराम सोनकर, किशोर कुमार यादव, राजेश यादव, आशा यादव, प्रेमा यादव, चन्द्रशेखर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें