फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार ने शुरू की कल्याणकारी योजनाएं

Sun, 13 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला कार्य समिति की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इससे जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुखी के चुनाव के अलावा विकासपरक योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के कल्याण एवं विकास के लिए कटिबद्ध है। कहा कि प्रदेश में किसानों को बिजली, पानी, खाद, नहरों को पानी और किसान बीमा योजना के जरिये विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया।

इन योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्यवन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को नजर रखना होगा। राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश तरक्की की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि क्षेत्र पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की विजय सुनिश्चित होनी चाहिए।

बैठक के अंत में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्टी अध्यक्ष देवनाथ यादव के पिता स्वर्गीय सामू यादव के निधन पर शोक जताया गया। बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकृष्ण यादव ,पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ,पूर्व विधायक भोला पासवान ,विधायक आलमबदी, वृजलाल सोनकर ,अभयनरायन सिंह पटेल, प्रमुख विजय यादव, लालमनि राजभर, इशरार अहमद उपस्थित हुए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें