फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा भाजपा नेताओं में भिड़ंत, तड़तड़ाई गोलियां

Thu, 28 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भूखली गांव में बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बेटे पूर्व विधायक अरुण यादव और पवई ब्लाक के पूर्व प्रमुख सपा नेता बृजलाल यादव के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हाथापाई और धक्का मुक्की के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान किसी ने सपा नेता की राइफल भी तोड़ दी। घटना के बाद अरुण अपने समर्थकों को लेकर निकल लिए।

जबकि सत्ता पक्ष से जुड़ा मामला होने के नाते फूलपुर से सपा विधायक विधायक श्याम बहादुर यादव कार्रवाई का दबाव बनाते रहे। उधर विवाद के बाद एसपी दयानंद मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विकास खंड पवई में ब्लाक प्रमुख का पद सुरक्षित होने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव अपने एक समर्थक सुबाष राम की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव लड़ा रहे हैं।

जबकि भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बेटे पूर्व विधायक अरुण यादव अपने यहां काम करने वाली एक महिला को उम्मीदवार बनाए हैं।

बुधवार की शाम बृजलाल यादव अपने समर्थकों के साथ भूखली गांव निवासी रिश्तेदार और पूर्व बीडीसी रामबिलास यादव के दरवाजे पर गांव के बीडीसी पति प्रह्लाद राम को बुलाकर बात कर रहे थे।

तभी पूर्व विधायक अरुण यादव वहां पहुंच गए। बीडीसी पति को बैठाए जाने पर एतराज जताया। इसी बात पर अरुण और बृजलाल के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों नेता एक दूसरे से भिड़ गए। उनके बीच मारपीट होते देख समर्थक हवा में गोलियां चलाने लगे। इससे गांव में अफरा तफरी मच र्गई।

सपा और भाजपा के बीच मारपीट और फायरिंग की सूचना से हलाकान एसपी दयानंद मिश्रा, एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा, एसडीएम फूलपुर, सीओ फूलपुर के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें