आरोपी पर कार्यवाही के लिए एसपी को ज्ञापन देने जाते कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढ़चौबे के लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज के ग्राम गढ़ चौबे निवासी शनिदेवल कुमार और महराजगंज के भटनी गांव निवासी तीरथ राम ने एसपी से सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर कुछ दबंगों द्वारा जाति सूचक गालियां दिए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। दोनों पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम-भटनी के कुछ दबंगों द्वारा एक फरवरी को हम लोगों को जाति सूचक गालियां दी गई। इसको लेकर एसटीएसी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दबंग सात फरवरी को जान से मारने की धमकी दिए। शनिदेवल और तीरथ राम ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।