फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पूर्वांचल का प्रथम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

विज्ञापन
मुबारकपुर में बना ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के नगर पालिका मुबारकपुर में पूर्वांचल का प्रथम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निर्माण 54 बिस्वा भूमि पर बने डंपिंग ग्राउंड में पूरा किया जा चुका है। 20 लाख की लागत से 15 मीटर चौड़ा और 30 मीटर लंबे बेस की ढलाई का कार्य प्लांट लगाने के लिए हो चुका है। इसके अलावा 30 मीटर चौड़ा और 90 मीटर लंबा 33 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ भी बनकर तैयार है।
विज्ञापन

ईओ राजपति अविचल ने नपा के अवर अभियंता महावीर भारती के साथ मंगलवार को प्लांट का निरीक्षण किया। बताया कि इस प्लांट में नपा क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े, कचरे आदि को प्लांट के माध्यम से खाद, प्लास्टिक की गोली आदि तैयार की जाएगी। क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सकेगा। नपा की आय में भी बढ़ोतरी होगी। ईओ ने बताया कि पूर्वांचल का पहला कूड़ा प्रबंधन प्लांट है। आसपास की अन्य नगर पंचायत भी कुछ शर्तों के साथ अनुबंध कर इस प्लांट का उपयोग कर सकती हैं। प्लांट की मशीनें फरवरी के दूसरे सप्ताह तक स्थापित कर दी जाएंगी। इसका उद्घाटन 15 फरवरी के बाद किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें