फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गेहूं की अधिक पैदावार के लिए करें अगेती प्रजातियों की बोआई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए किसान अगेती फसल प्रजातियों की बोआई करें। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बाजार में भी गेहूं का अच्छा भाव और मांग हैं। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि बीते पांच वर्षों में बोआर्ई पर किए गए अनुसंधान में पाया गया कि, अगर किसान गेहूं की बोआई नवंबर के प्रथम पखवाड़े में यानी एक से 15 नवंबर के बीच करता है तो पैदावार में चार से पांच क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन

इसमें कोई अतरिक्त लागत भी नहीं लगती है। जिन किसानों के खेत तैयार हैं वह तुरंत गेहूं की बोआई करें। वह उसी नमी पर जीरो टिलेज, सुपर सीडर या हैप्पी सीडर मशीन का प्रयोग कर बिना खेत को तैयार किए गेहूं की बोआई कर सकते हैं। इससे खेत की तैयारी में लगने वाले समय की बचत होती है। जिन किसानों के खेत में पुआल के ढेर हैं तो वह पहले मल्चर मशीन का प्रयोग कर फिर सुपर सीडर, हैप्पी सीडर या जीरो टिलेज मशीन से बोआई करें। पराली खाद बनकर खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएगी।
इन प्रजातियों का करें चयन
अच्छी पैदावार के लिए गेहूं की उन्नत प्रजातियां का चयन करें। एचडी 3226, डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 252, डीबीडब्ल्यू 222 और एचडी 2967 का उत्पादन अच्छा माना जाता है। इन प्रजातियों की अच्छी पैदावार के लिए किसान सुपर सीडर से बोआर्ई करें। बोआई से पहले खेत में 45 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ के हिसाब से डाल दें और फिर सुपर सीडर में 50 किलोग्राम डीएपी व 40 किलोग्राम पोटाश डालकर बोआई कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें