फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिला कपड़ा कारोबारी का लापता पुत्र

Mon, 05 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के बड़े कपड़ा कारोबारी विकास रूंगटा के  अपहृत पुत्र अर्जुन रूंगटा को रविवार की देर शाम जीआरपी अयोध्या ने कैफियात एक्सप्रेस से सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि अपहर्ताओं का पता नहीं चल सका। परिवार के लोग बालक को लाने के लिए देर शाम अयोध्या रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़े कपड़ा कारोबारियों में से एक बेलइसा मुहल्ला निवासी विकास रूंगटा का 11 वर्षीय पुत्र अर्जुन रूंगटा जो कक्षा छह में पढ़ता है, रविवार की दोपहर साइकल से कहीं घूमने गया। इसके बाद नहीं लौटा। काफी देर होने पर परिवार के लोग अर्जुन की तलाश करने लगे। लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर शाम करीब चार बजे सिधारी थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कारोबारी के बेटे के गायब होने की सूचना से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच अर्जुन ने अपनी मां के मोबाइल पर फोन कर खुद के कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में होने की जानकारी दी। अर्जुन ने यह फोन ट्रेन में बैठे किसी मनीष नामक व्यक्ति के मोबाइल से किया था। इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल जीआरपी से संपर्क साधा और अर्जुन को अयोध्या में सकुशल उतार लिया गया। अर्जुन ने बताया कि उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। होश में आया तो वह ट्रेन में था। एसओ सिधारी रामनरेश यादव ने बताया कि अर्जुन द्वारा जिन दो नंबरों से फोन किया गया था। उन नंबरों के डिटेल निकलवाए जा रहे हैं। उसके मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बालक के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे लाने के लिए घर के लोग अयोध्या रवाना हो गए हैं।।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें