फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने डाल दिया आपका वोट तो आप भी कर सकते हैं मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान अगर किसी को यह पता चलता है कि उसका मत किसी ने डाल दिया है तो वह व्यक्ति भी मतदान कर सकता है। वहीं अगर आप सर्विस में हैं और प्रदेश से बाहर आपकी तैनाती है तो आप अपने परिवार के किसी सदस्य को मतदान के लिए नामित कर सकते हैं। साथ ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

मतदान के दौरान अक्सर देखने को मिलता है कि कोई मतदाता मतदान करने जाता है तो पता चलता है कि उसका वोट पड़ चुका है। इसको लेकर विवाद की स्थिति भी पैदा होती है। ऐसे लोग टेंडर वोट के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कई बार बूथ पर कुछ लोग किसी व्यक्ति को बाहरी बताकर आपत्ति करते हैं। ऐसे में संबंधित व्यक्ति चैलेंज वोट के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति पीठासीन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। पीठासीन अधिकारी दो रुपये फीस जमा कराएंगे। इसके बाद पीठासीन अधिकारी जांच कराएगा। सब कुछ ठीक मिला तो संबंधित व्यक्ति चैलेंज वोट करने का अधिकार मिलेगा। शिकायत गलत मिलने पर कार्रवाई हो सकती है।
बहुत से लोग सेना और अधैसैनिक बल में तैनात होने के कारण चुनाव के समय अपने क्षेत्र से भी बाहर होते हैं। ऐसे लोगों के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है। अगर वह चाहे तो अपने परिवार के किसी सदस्य को मतदान के लिए नामित कर सकता है। या फिर पोस्टल बैलेट के जरिए वह मतदान कर सकता है।
विज्ञापन

कोई भी मतदाता टेंडर वोट व चैलेंज वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकता है। प्राक्सी वोट के अधिकार का प्रयोग सेना और अर्द्धसैनिक बलों में तैनात लोग कर सकते हैं। इन्हें पोस्टल बैलेट का भी अधिकार होता है।-अमिल कुमार मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
0
कम मतों से हार जीत के अंतर की स्थिति में होती है टेंडर वोट की गणना
आजमगढ़। यदि किसी मतदाता को पता चलता है कि उसका वोट पहले ही कोई डाल चुका है तो इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से कर सकता है। बशर्ते उसका नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। उसकी शिकायत पर पीठासीन अधिकारी उससे एक प्रपत्र पर मतदान करवाता है। इसके बाद उस मतपत्र को लिफाफे में बंद कर देता है। मतगणना के समय कम वोट के अंतर से हार-जीत की स्थिति में ऐसे वोट की गणना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें