शिक्षा प्रेरक संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में
जिलाध्यक्ष साधना त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा प्रेरकों का
अब तक प्रशिक्षण न कराए जाने पर रोष जताया गया।
साथ ही बकाया मानदेय के
भुगतान की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बृजेश कुमार त्रिपाठी ने
बताया कि छह नवंबर 2013 को शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति हुई लेकिन अभी तक
प्रशिक्षण नहीं कराया गया।
उन्होंने शीघ्र प्रशिक्षण कराने की मांग की। बताया
कि शासन से पांच माह का मानदेय आ चुका है लेकिन उसका भुगतान नहीं किया
गया।
चेताया कि यदि 15 जनवरी तक प्रशिक्षण नहीं कराया गया और मानदेय का
भुगतान नहीं हुआ तो जिले के 1617 ग्राम पंचायत के शिक्षा प्रेरक 16 जनवरी
को बीएसए कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर सिकंदर
कन्नौजिया, इंद्रेश कुमार, विजेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।