फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी भागी, एजेंटों ने किया चक्काजाम

Tue, 23 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का धन लेकर भागने से नाराज एक चिटफंड कंपनी के एजेंटों ने सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे भंवरनाथ चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे तक चला चक्काजाम स्थानीय लोगों के विरोध के बाद समाप्त हो गया। जाम कर रहे एजेंटों का कहना था कि नगर में खुली एक चिटफंड कंपनी ने लोगों का धन दूना करने का आफर दिया था।
विज्ञापन


जिसके झांसे में आकर उन लोगों ने अपने क्षेत्र के बहुत से लोगों का पैसा उक्त कंपनी में जमा कराया था। अब कंपनी आफिस में ताला बंद कर फरार हो गई।

जिन लोगों का पैसा उन्होंने कंपनी में जमा कराया है। उन लोगों के पैसे वह लोग कैसे लौटाएंगे। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण आधे घंटे बाद ही जाम को समाप्त कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधरापुर परमेश सिंह ने बताया कि कंपनी के धन लेकर भागने पर उसके एजेंटों ने सड़क पर जाम लगाया था
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच देवखरी गांव के लोग शव लेकर वहां पहुंच गए। लोगों द्वारा जाम का विरोध करने पर एजेंटों ने जाम को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें