आजमगढ़। मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट होगा। इसके लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सोशल आडिट दो सितंबर से शुरू हो जाएगा जो 10 फरवरी 2022 तक चलेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 15 विकास खंड के वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के कराए गए कार्यों की सोशल आडिट किया जाएगा। वहीं छह विकास खंडों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए मनरेगा कार्यों की भी सोशल आडिट होगी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गांवों में जरूरतमंदों को आवास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत काम चल रहे हैं। यह काम वास्तव में हो रहे हैं या नहीं, इसका सोशल आडिट कराया जाएगा। इसमें ग्राम सभा की खुली बैठक कर कामों को पढ़कर सुनाया जाएगा, यदि किसी ग्रामीण को आपत्ति है तो वह काम के बारे में बता सकता है कि वास्तव में काम हुआ है या नहीं। सोशल आडिट का कलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें ब्लाक सोशल आडिट कोआर्डिनेटर एव जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा आडिट का पर्यवेक्षण करने के लिए एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। सोशल आडिट नामित अधिकारी की उपस्थिति में होगा।
0000000000000000
इन विकास खंडों की होगी आडिट
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के कराए गए कार्यों की सोशल आडिट होगी। जिसमें कुल 15 विकास खंड होंगेजिसमें तहबरपुर, अहरौला, बिलरियागंज, ठेकमा, मार्टीनगंज, मुहम्मदपुर, पल्हना, अतरौलिया, रानी की सराय, लालगंज, पल्हनी, पवई, फूलपुर, तरवां एवं सठियांव शामिल है। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों की छह विकास खंडों की सोशल आडिट होगी। जिसमें लालगंज, पल्हनी, पवई, फूलपुर, तरवां एवं सठियांव शामिल है।
0000000000000000
बनेंगे सात रजिस्टर
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सोशल आडिट में किसी प्रकार की लापरही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए रजिस्टर बनाया जाए। उन्होंने बताया कि रजिस्टर-1 में जाब कार्ड आवेदन, जाबकार्ड पंजीकरण, जाबकार्ड निर्गत एवं परिवार को उपलब्ध कराए गए रोजगार संबंधित रिपोर्ट होगी। रजिस्टर-2 में ग्राम सभा की बैठक का कार्यवृत्त, प्रस्तावों एवं कार्यों की प्राथमिकता, विशेष सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का कार्यवृत्त, प्रस्तावों एवं एक्शन टेकेन रिपोर्ट होगी। रजिस्टर-3 में काम की मांग, कार्यों का आवंटन, मजदूरी भुगतान का रजिस्टर, रजिस्टर-4 में कार्य रजिस्टर, रजिस्टर-5 में स्थायी परिसंपत्ति रजिस्टर, रजिस्टर-6 में शिकायत रजिस्टर तथा रजिस्टर-7 को सामाग्री रजिस्टर बनाया जाएगा।
0000000000000
सोशल आडिट टीम को होगी उपलब्ध
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण से संबंधित अभिलेख एवं सूची भी खंड विकास अधिकारी द्वारा सोशल आडिट टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। जारी किए गए फैलेंडर की प्रति संबंधित विकास खंड तथा जनपद मुख्यालय पर अनिवार्यत: चस्पा की जाएगी। जिससे कि आमजन को सोशल आडिट तिथि की जानकारी हो सके। कार्यक्रम अधिकारी व खंड विकास अधिकारी सोशल आडिट से संबंधित सभी सूचनाएं व अभिलेख विकास खंड कार्यालय पर ही संबंधित टीम को अवश्य उपलब्ध कराएंगे।
000000000000000