फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पर्ची तो अब तौल के लिए परेशान हैं किसान

Thu, 28 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले पर्ची के लिए परेशान थे, अब तौल के लिए। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र मालटारी पर 20 दिनों से गन्ना ढुलाई का कार्य न होने से किसानों का गन्ना ट्राली पर लदा-लदा सूख रहा है। किसानों ने इसके लिए ठेकेदार और गन्ना तौल केंद्र के इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ढुलाई न होने से किसानों पर जहां एक तरफ ट्रैक्टर और ट्राली का भाड़ा देना जहां भारी पड़ रहा है। वहीं उनका समय बर्बाद होता है, वह अलग।
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि पहले वह गन्ना पर्ची के लिए परेेेशान थे, अब गन्ना पर्ची मिली है तो तौल नहीं हो रही। इस कारण ट्रालियों पर लदा उनका गन्ना सूख रहा है। ट्राली का भाड़ा बढ़ने के साथ ही उनकी परेशानी भी बढ़ती जा रही है। तौल के लिए उन्हें एक दिन में कई बार केंद्र का चक्कर काटना पड़ रहा है।


कोकिलपार गांव के किसान रामाधार, महुलिया के योगेंद्र, कन्हैया, बोझिया के मनोज यादव, मालटारी के कृष्ण कुमार, मिर्जापुर के श्रीराम आदि लोगों ने बताया गन्ने की ढुलाई और तौल न होने से हम लोग आए दिन गन्ना क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन



पहले तो गन्ना पर्ची के लिए दर दर भटक रहे थे। इस संबंध में गन्ना तौल केंद्र के इंचार्ज बबलू सिंह का कहना है कि यहां का गन्ना घोसी चीनी मिल में जाता है। ठेकेदार गन्ने की ढुलाई के लिए कम ट्रक लगाया गया है, जिसके कारण यह परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें