फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फैमिली आईडी के लिए अब तक 34360 आवेदन, 27437 को कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राशन कार्ड से वंचित आयकरदाता और संपन्न परिवारों की पहचान अब फैमिली आईडी कार्ड से होगी। एक परिवार एक पहचान योजना के तहत जनपद में अबतक 34,360 परिवारों ने आवेदन किया है, इसमें से लगभग 27437 आवेदन सही पाए जाने पर स्वीकृत कर दिए गए हैं। वहीं, जनपद स्तर पर 5075 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। जबकि 1848 आवेदन अभी भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

फैमिली आईडी बन जाने से सभी को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। 12 अंकों के इस कार्ड में पूरे परिवार का ब्योरा होगा। इसी कार्ड से केंद्र और राज्य सरकार की 76 योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिन परिवार के पास के राशनकार्ड मौजूद हैंं, उनका राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। फैमिली आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही पंचायत भवन या फिर जनसेवा केंद्र से भी इस कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में परिवार के मुखिया और परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड संख्या और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना जरूरी होगा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव ने बताया कि जिले में फैमिली आईडी बनाने के लिए तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में आजमगढ़ जिला 34वें स्थान पर है।
आधार नंबर होना अनिवार्य : फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना जरूरी है। इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना भी अनिवार्य है। ताकि परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए सत्यापित हो सके। यदि आधार से लिंक नंबर बदल गया है, तो आवेदन को नवीन व सही मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराते हुए अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन

00
फैमिली आईडी कार्ड बनाने में 34वें स्थान पर आजमगढ़ : जिले में फैमिली आईडी कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसे बनवा रहे लेकिन शहरी क्षेत्र में स्थिति खराब है। नगर पालिका व नगर पंचायतों मेंं लोग फैमिली आईडी बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। नतीजा प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में आजमगढ़ जनपद फैमिली आईडी कार्ड बनवाने में 34वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें