फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ बरदह भेजे गए लाइन, दस अन्य को नया प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिगड़ रही कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के उद्देश्य को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने रविवार की देर रात कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के पदभार में बदलाव किया। एसओ बरदह को जहां लाइन भेजा गया तो वहीं एसओ कंधरापुर को मूसेपुर चौकी की नई जिम्मेदारी दी गई है। कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर कर किया गया तो कई लाइन भेज दिए गए।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि निरीक्षक शिवमिलन को लाइन से प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर, एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष तरवां से थानाध्यक्ष बरदह, एसआई रत्नेश दुबे को चौकी प्रभारी मुबारकपुर से थानाध्यक्ष तरवां, उपनिरीक्षक रमेश कुमार को लाइन से थानाध्यक्ष अतरौलिया, एसआई विवेक पांडेय को लाइन से थानाध्यक्ष फूलपुर, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार अवस्थी को फूलपुर से निरीक्षक अपराध थाना महराजगंज, एसआई कमलनयन दूबे प्रभारी थाना कंधरापुर को चौकी प्रभारी मूसेपुर, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय प्रभारी फूलपुर को क्राइम ब्रांच, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी अतरौलिया से क्राइम ब्रांच, मुसेपुर चौकी प्रभारी ज्ञानचंद्र शुक्ला को पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी थाना बरदह रूद्रभान पांडेय को लाइन भेजा गया। इसी क्रम में एसपी ने रोडवेज चौकी प्रभारी रामनिहाल वर्मा को चौकी प्रभारी गंभीरपुर, श्रीप्रकाश शुक्ला को गंभीरपुर थाना से रोडवेज चौकी प्रभारी, अनुज कुमार पांडेय को लाइन से चौकी प्रभारी सठियांव, शंकर यादव को चौकी प्रभारी सठियांव से चौकी प्रभारी मुबारकपुर, यशवंत सिंह को लाइन से चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार, राजेंद्र प्रसाद सिंह को चौकी प्रभारी फरिहां से चौकी प्रभारी अजमतगढ़ की जिम्मेदारी दी गई। चंद्रशेखर यादव को चौकी अजमतगढ़ से चौकी रसीदगंज, ज्ञान प्रकाश तिवारी को चौकी लाटघाट से चौकी फरिहां, भ्ज्ञगत सिंह को चौकी इमिलिया से चौकी ठेकमा, सुभाष तिवारी को थाना मेंहनगर से चौकी सिंहपुर, मोतीलाल चौकी रसीदगंज से चौकी महुला, विजय नरायण पांडेय को लाइन से चौकी इमिलिया, सौरभ सिंह को थाना महराजगंज से चौकी लाटघाट, अजय प्रताप सिंह को लाइन से चौकी पकड़ी, धर्मराज यादव को लाइन से ब्रह्मस्थान चौकी, संजय कुमार सिंह को चौकी गोसाई की बाजार से लाइन, सतीश कुमार यादव चौकी गंभीरपुर से लाइन, माखन सिंह को चौकी ठेकमा से लाइन, प्रमोद कुमार सिंह को चौकी सिंहपुर से लाइन, विपिन कुमार सिंह को चौकी महुला से लाइन व सुरेश नरायण पांडेय को चौकी पकड़ी से लाइन भेज दिया गया है। एसपी के इस बदलाव से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें