जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
सैंपलिंग को लेकर जिले में जहां लापरवाही सामने आ रही है तो वहीं स्वास्थ्य महकमा शासन के नये दिशा निर्देश का इंतजार कर रहा है। शासन ने अब क्षेत्रवार सैंपलिंग की कवायद शुरू कराने की रणनीति बनाई है। जिसका शासनादेश आने वाला है। इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीणांचल के किसी एक क्षेत्र को चिन्हित कर संदिग्धों की पड़ताल की जाएगी और उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।
क्षेत्रवार सैंपलिंग कराने की योजना शासन की है और शासनादेश आने का इंतजार हो रहा है तो वहीं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने शासन के आने वाले दिशा निर्देशों तहत वृद्धाश्रम पर रहने वाले वृद्धो की सैंपलिंग कराई।
सैंपलिंग में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो रही है, कांट्रैक्ट के साथ ही रेंडम आधार पर भी सैंपलिंग कराई जा रही है। शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन हो रहा है और उसमें किसी तरह की कोताही विभाग नहीं बरत रहा है।
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।