फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्टेट ताइक्वांडो में विवि की छह खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
स्टेट ताइक्वांडो में पदक जीतने वाली ​खिलाड़ी। स्रोत-विवि - फोटो : सड़क पर उतर यातायात व्यवस्था संभालती एनसीसी कैडे्टस। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की छह महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। अंशु यादव ने फाइट में स्वर्ण और पुमसे में रजत पदक जीतकर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन पक्का किया।
विज्ञापन

मऊ में बीते 10 और 11 अक्तूबर को मऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें एमएससी प्रथम वर्ष की दीक्षा पांडेय ने फाइट में रजत और पुमसे में कांस्य, एमए द्वितीय वर्ष की अनामिका यादव ने फाइट में कांस्य, बीटेक प्रथम वर्ष की कामिनी देवी ने फाइट में रजत और पुमसे में कांस्य तथा बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी यादव ने फाइट में कांस्य और पुमसे में रजत पदक जीता।
अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका दीक्षा राय ने पुमसे में कांस्य पदक के साथ कोच के रूप में सम्मान भी हासिल किया। सभी खिलाड़ी एनआईएस कोच सुनील कुमार शिंदे के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें